मुज़फ्फरनगर: पंजाब के किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा डीएम कार्यालय पर दिया गया धरना
बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर भाकियू के कार्यकर्ता के द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर पंजाब के किसानों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर धरना दिया गया। जहां पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ने कहा कि वह हर उस किसान के साथ है, जो किसानों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के विरुद्ध कड़ी हुई है और लगातार अत्याचार कर रही है।