मुज़फ्फरनगर: जिला कारागार से पुलिस के द्वारा जावेद व इमराना को 48 घंटे के लिए लिया रिमांड पर, आरोपियों से बरामद हुए थे 4 टाइमर बम
बुधवार को जिला कारागार से टाइमर बम मामले में जावेद व इमराना को पुलिस के द्वारा 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया गया। जिन्हें पुलिस के द्वारा नगर कोतवाली में ले जाया गया। जहां पर खुफिया विभाग व आईबी टीम के द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि उनके द्वारा जो टाइमर बम बनाए गए थे। वह किस लिए बनाए गए थे और उनके साथ कौन-कौन मिला हुआ है।