मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को दोबारा कराए जाने को लेकर महावीर चौक पर छात्रों के द्वारा जाम लगाकर किया गया प्रदर्शन
महावीर चौक पर छात्रों ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 को दोबारा कराए जाने की मांग को लेकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। जहां पर छात्रों ने कहा कि 17 व 18 फरवरी को पूरे प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। लेकिन पहले ही पेपर लीक हो गए थे। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाए और परीक्षा दोबारा कराई जाए।