चूरू: गांव सात्युं में युवक से मारपीट कर छीने ₹30 हजार, सोने की अंगूठी और मोबाइल, चाकू से किया वार
Churu, Churu | Oct 26, 2024 चूरू जिले के गांव सात्यूं में घर से रूपए लेकर चाचा के घर रूपए देने जा रहे युवक को रास्ते में रोक कर डंडे व चाकू से मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक से मारपीट कर उससे 30 हजार रूपए नकद, सोने की अंगूठी और की पेड मोबाइल भी छीनने का आरोप है। घायल युवक को गंभीर हालत में चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया।