झांसी: बबीना में दारू-मुर्गा न देने पर युवकों ने ढाबा संचालक को पीटा, बबीना थाने में चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Jhansi, Jhansi | Oct 3, 2025 झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर बबीना थाना क्षेत्र के बड़ौरा चौराहे पर एक ढाबा संचालक से मारपीट का मामला सामने आया है। ढाबा संचालक अनूप राय ने पुलिस को शिकायत दी है कि दारू-मुर्गा न देने पर कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।