झांसी: मिशन शक्ति के तहत झाँसी की हर न्याय पंचायत में महिला सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए
Jhansi, Jhansi | Oct 3, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के "मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0" के अंतर्गत, शुक्रवार को जनपद झाँसी की समस्त न्याय पंचायतों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत, महिला सुरक्षा दल और महिला बीट पुलिसकर्मियों ने स्कूल, कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया।