झांसी: झांसी में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने डीआईजी कार्यालय में की शिकायत, कहा- पत्नी मारने की धमकी देती है
Jhansi, Jhansi | Oct 3, 2025 प्रेमनगर थाना क्षेत्र के निवासी युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर शुक्रवार दोपहर 1 बजे डीआईजी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। पति का आरोप है कि उनकी पत्नी उन्हें बात-बात पर जान से मारने की धमकी देती हैं और यहां तक कहा है कि मारकर ड्रम में भर देंगी। पति के अनुसार, उनकी पत्नी मायके से ड्रम लेकर आई है।