फतुहा: दीदारगंज: सोनामा गांव निवासी रामप्रवेश सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
Fatwah, Patna | May 11, 2026 दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनामा गांव निवासी रामप्रवेश सिंह की गोली मारकर हत्या मामले का दीदारगंज थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फतुहा एसडीपीओ -1अवधेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सोनामा गांव निवासी राम स्वार्थ सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार और मधु सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार है।