प्रेस नोट
जिला दतिया
*दतिया पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही*
*जिले भर में 12 प्रकरण दर्ज, 385 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब एवं 110 क्वार्टर देशी प्लेन शराब (अनुमानित कीमत ₹48,460) जब्त, 1 लाख कीमती लहान किया नष्ट।*
जिले में आगामी विधानसभा उप-चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चाँवला के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 09 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 12 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान कुल 385 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब एवं 110 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹48,460 है, जब्त की गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण हेतु तैयार किया गया गुड़ लहान भी मौके पर नष्ट किया गया।
*प्रमुख कार्रवाई का विवरण*
थाना भाण्डेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कंजर डेरा, रामगढ़ में दबिश देकर 75 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब (अनुमानित कीमत ₹7,500) जब्त की। साथ ही मौके पर मिले 5 ड्रमों में भरा गुड़ लहान (अनुमानित कीमत ₹50,000) को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना इंदरगढ़ पुलिस ने आरोपी पवन कंजर पुत्र विद्याराम कंजर, उम्र 22 वर्ष, निवासी कंजर डेरा, भाण्डेर रोड, इंदरगढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब (अनुमानित कीमत ₹6,000) जब्त की। साथ ही मौके पर रखे 7 ड्रमों में भरे लगभग 1,400 लीटर गुड़ लहान (अनुमानित कीमत ₹50,000) को नियमानुसार नष्ट किया गया।
थाना दुरसड़ा पुलिस ने 3 प्रकरण दर्ज कर कुल 120 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जब्त की।
थाना बड़ौनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 68 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की।
थाना अतरेटा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।
थाना गोराघाट पुलिस ने 24 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।
थाना पण्डोखर पुलिस ने 04 अलग-अलग कार्रवाइयों में 90 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब एवं 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की।
थाना थरेट पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।