बोध गया: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, बिपार्ड में दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में हुए शामिल
Bodh Gaya, Gaya | Jul 11, 2026 भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार सुबह करीब 10 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। एयरपोर्ट पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत राज्य सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।