डुंडा: उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी के बीच 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू
उत्तरकाशी में अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण फंसे 67 ट्रेकर्स, पोर्टर्स और सपोर्टर्स को डेढ़ दिन के रेस्क्यू अभियान में सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों ने मुश्किल हालात में बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।