बैकुंठपुर: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जांच मे जुटी पुलिस
गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका श`व घर में फं`दे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।