बरेली: भोजपुर थाना क्षेत्र के भगवंतापुर में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भगवंतापुर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ गई । जिसे इलाज के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने मालिक से झगड़ा होने पर जहरीला पदार्थ खाने का आरोप लगाया है वहीं पुलिस का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने। का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।