रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने शाहगंज बाजार में जलभराव की समस्या का निरीक्षण किया, डीपीआरओ को दिए निर्देश
सोनभद्र के शाहगंज बाजार में लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाली निर्माण का विस्तृत एस्टीमेट जल्द तैयार किया जाए।