कटनी नगर: कटाए घाट नदी में कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी ने किया दीपदान, सुख-समृद्धि व पूर्वजों को किया नमन
गोवर्धन पूजा की पावन संध्या पर कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी (पंजी.) द्वारा कटाये घाट नदी तट पर सामूहिक दीपदान एवं दीपावली मिलन समारोह श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना और पूर्वजो को नमन किया यह आयोजन आज सोमवार शाम 6 बजे कटाए घाट में अयोजित हुआ।