फरसगांव: फरसगांव में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई
फरसगांव में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने लोगों की भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। पूरे क्षेत्र में त्योहार सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।