गुमला: गुमला के विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान चलाया
Gumla, Gumla | Jan 27, 2025 झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुमला के द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला जज ने कहा जिले में नशा का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जो गंभीर चिंता का विषय है। नशा को ना बोले और एक नशा मुक्त समाज का निर्माण करें क्योंकि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। वही टोल फ्री नंबर 15100 के विषय में भी बताया गया।