गुमला: बाजार टांड़ पंजाबी गली की महिला का बिजली बिल आया ₹81,864, मीटर रीडर ने सुधार के लिए मांगे ₹40,000
Gumla, Gumla | Jan 27, 2025 गुमला शहरी क्षेत्र के बाजार टांड़ पंजाबी गली निवासी महिला ने का बिजली बिल काफी ज्यादा आ गया है। उसका बिजली बिल एमडीएस 2 का बिल आ रहा है जबकि सिक्योरिटी डीएस 2 है। मामले को लेकर कई बार विभाग को आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। वही एक मीटर रीडर बिल सुधारने के एवज में 40000 रुपए की मांग कर रहा है। महिला सब्जी बेचने का काम करती है।