BAGHPAT DESK : बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बली निवासी एक युवक ने टटीरी रेलवे स्टेशन से कथित रूप से अपहरण कर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि थाना पुलिस को सूचना देने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
पीड़ित के अनुसार, वह 17 जून की शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली से नौकरी करके ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि टटीरी रेलवे स्टेशन पर पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके बाद उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित एक दुकान पर ले जाकर बंधक बना लिया।
पीड़ित का आरोप है कि वहां उसके साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई, जिससे आंख, गर्दन, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित का कहना है कि उसने घटना की सूचना उसी दिन थाना बागपत प�
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2026