#अलीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 15 घंटे में चार नाबालिग लड़कियां सकुशल बरामद,अलीगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर से लापता हुई चार नाबालिग लड़कियों को मात्र 15 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।जानकारी के अनुसार, परिजनों की डांट-फटकार के बाद चारों छात्राएं बिना बताए घर से निकल गई थीं। बरामद की गई लड़कियां कक्षा 7, 8, 9 और 10 की छात्राएं हैं, जिनकी उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है।पुलिस जांच में सामने आया कि लड़कियां यूट्यूब पर दिल्ली की सरोजनी मार्केट के वीडियो देखने के बाद घर से निकल गई थीं। इसके बाद वे वृंदावन पहुंच गईं।एसएसपी के निर्देश पर लड़कियों की तलाश के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने लगभग 110 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद चारों लड़कियों को वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया गया।इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
#Aligarh, #Mathura #sspaligarh #AligarhPolice
#UPPolice
Koil, Aligarh | Jun 21, 2026