मखदुमपुर: 12 मई को कोयली पेट्रोल पंप पर लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
मखदुमपुर प्रखंड के कोयली गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप आगामी 12 मई को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत रविवार के दिन 1 बजे आयोजक अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि शिविर में शिशु रोग, दंत रोग, आंख रोग, महिला रोग, हड्डी रोग एवं सामान्य बीमारी के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।