गोहपारु: लेदरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट करने का मामला आया सामने, अपराध दर्ज
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है, पुलिस ने शनिवार को लगभग 2:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी लब्बू चर्मकार ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी भोले शुक्ला के द्वारा आपसी रंजिश को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया है।