विदिशा: पुलिस जनसुनवाई मे आए 70 आवेदन, अधिकांश का एसपी में किया निराकरण, कुछ लोगो से खुद एसपी उनके पास जाकर मिले, शिकायत सुनी
मंगलवार की तरह इस बार भी दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक एसपी रोहित काशवानी द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतों को सुनकर हल किया गया। कई मामलों में फरियादी द्वारा शिकायत की गई थी थाने में उनकी सुनवाई ठीक ढंग से नहीं हुई है। एसपी ने संबंधित थाने से बात कर लोगों की समस्याओं को त्वरित रूप से हल करने के निर्देश दिए हैं। कुल 70 शिकायत मिली।