सांगानेर: जयपुर-सीकर हाईवे पर लोहा मंडी के पास अवैध पार्किंग के खिलाफ हरमाड़ा पुलिस की कार्रवाई, 12 ट्रेलर किए गए ज़ब्त
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने जयपुर-सीकर हाईवे पर अवैध रूप से खड़े किए जा रहे भारी वाहनों के खिलाफ आज विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लोहा मंडी के आसपास हाईवे किनारे अवैध पार्किंग में खड़े 12 ट्रेलरों को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।