कोंडागांव: ग्राम बानगांव में अंधेरे के कारण दर्दनाक हादसा, गर्म पसिया से झुलसा 1 साल का मासूम, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रिफर
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत बानगांव का है। यहां बुधवार शाम करीब 7 बजे मंगलू नेताम का एक साल का बेटा धीरज नेताम घर में रखे गर्म पसिया से झुलस गया। बताया जा रहा है कि चावल पकाने के बाद पसिया को घर में ही रखा गया था।इसी दौरान अचानक बिजली गुल हो गई और अंधेरे में खेल रहे मासूम धीरज का हाथ गलती से गर्म पसिया में चला गया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया है।