बेमेतरा SSP रामकृष्ण साहू के निर्देश पर बेमेतरा जिला की पुलिस लगातार यातायात का नियम का पालन नहीं करने पर कार्यवाही कर रही है जिसके तहत आज जिला के विभिन्न थाना व चौकी की पुलिस ने मोटर व्हीकल ऐक्ट के तहत 66 वाहन चालकों पर कार्यवाही की है जिसमें 24 प्रकरण में 7200 रुपये समन शुल्क लिए है एवं 42 प्रकरण को न्यायालय में पेश किए हैं