दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा में 500 ग्रामीणों का 12 किमी पैदल मार्च, करतूरबा आश्रम स्कूल की वापसी की मांग
दंतेवाड़ा के बड़े लखापाल ग्राम पंचायत के करीब 500 ग्रामीण 12 किलोमीटर पैदल चलकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने गांव से हटाए गए करतूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को वापस लाने की मांग का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।