#कानून_व्यवस्था_वेंटीलेटर_पर..
भरतपुर। डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र के गांव बरौली धाऊ में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में जमकर फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में दूसरे पक्ष के दो युवक, वीरेंद्र गुर्जर और दिलीप गुर्जर, घायल हो गए। सूचना मिलते ही कामां थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कामां राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस फिलहाल आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है और पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया जा रहा है। इस पूरी वारदात और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।