देहरादून: हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए मंच शुद्धिकरण विवाद पर उत्तराखंड के अल्पसंख्यक समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने स्पष्ट किया कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कृत्य से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। यह कार्य एक स्वतंत्र संगठन (श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास) द्वारा जनसभा में लगे आपत्तिजनक नारों के विरोध में किया गया था।
उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा दलित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती आई है और आगामी चुनावों को देखते हुए अनुसूचित जाति को राजनीतिक हथियार बना रही है। मंत्री ने याद दिलाया कि कांग्रेस ने ही बाबू जगजीवन राम को प्रधानमंत्री बनने से रोका और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने में अन्याय किया। भाजपा जाति-धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प पर काम करती है।
#UttarakhandNews #BJPPressConference #KhajanDas