चूरू: दादाबाड़ी के पास जमीन को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया हमला, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची
Churu, Churu | Mar 27, 2025 चूरू शहर के दादाबाड़ी के पास जमीन को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर हमला कर दिया। छोटा भाई घायल हो गया लेकिन उसने अपने बड़े भाई के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। छोटे भाई का कहना था कि उसके बड़े भाई ने ही तो उस पर हाथ उठाया है, वह अपने बड़े भाई के खिलाफ कोई कार्यवाही नही चाहता। हालांकि सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर भी पहुंची।