चूरू: गांव कोहिना में 25 वर्षीय विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Mar 27, 2025 चूरू की तारानगर तहसील के गांव कोहिना में गुरुवार को 25 वर्षीय विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों से चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।