चूरू: चूरू सांसद राहुल कस्वां ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री से की मुलाकात
Churu, Churu | Mar 27, 2025 सांसद राहुल कस्वा ने केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर चूरू संसदीय क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न शैक्षिक विषयों पर चर्चा की। सांसद कार्यालय की ओर से गुरुवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार सांसद राहुल कस्वा ने केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री को अवगत करवाया कि चूरू संसदीय क्षेत्र के विद्यालयों में 1 हजार 700 से अधिक कमरों की आवश्यकता है।