चूरू: राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में टाऊन हॉल में अंत्योदय कल्याण समारोह, जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत रहे मौजूद
Churu, Churu | Mar 27, 2025 चूरू के टाऊन हॉल में राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को अंत्योदय कल्याण समारोह आयोजित किया गया। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम वीसी के जरिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक हरलाल सहारण आदि मौजूद रहे।