*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश* 10.08.2026*
*कांवड़ यात्रा/जलाभिषेक को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर व कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण*
*फुटहिया भण्डारे में शिवभक्तों को अपने हाथों से परोसा भोजन *
कांवड़ यात्रा/ जलाभिषेक को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से *जिलाधिकारी बस्ती* तथा *पुलिस अधीक्षक बस्ती* द्वारा संयुक्त रूप से बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती* ने बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर में शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
कांवड़ियों द्वारा किये जाने वाले जलाभिषेक को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रवेश व निकास मार्गों, बैरिकेडिंग तथा होल्डिंग एरिया का गहन निरीक्षण किया गया। मंदिर परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
*जिलाधिकारी बस्ती* ने ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के साथ अत्यंत विनम्र, सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार रखने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया।
कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से *जिलाधिकारी बस्ती* तथा *पुलिस अधीक्षक बस्ती* द्वारा संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग का भी भ्रमण किया गया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
भ्रमण के दौरान फुटहिया स्थित भण्डारे में *जिलाधिकारी बस्ती* एवं *पुलिस अधीक्षक बस्ती* ने अपने हाथों से शिवभक्त कांवड़ियों को भोजन व प्रसाद परोसकर सेवा की तथा उनका हाल-चाल जाना।
इस अवसर पर समस्त पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
*पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद*
*जिलाधिकारी बस्ती* ने कहा कि बस्ती पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को पूर्ण रूप से सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद और कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस व प्रशासन तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 10, 2026