*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 10 अगस्त 2026*
* मूड़ घाट रोड पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी **यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने पेश की मानवता की मिसाल, तत्काल एंबुलेंस बुलाकर पहुंचाया अस्पताल*
बस्ती में आज मानवता की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली। मूड़ घाट रोड पर एक गर्भवती महिला अचानक प्रसव पीड़ा से रो रही थी और कुछ भी बोल-बताने की स्थिति में नहीं थी। दर्द से बेहाल महिला को सड़क किनारे देखकर कई राहगीर किनारे होकर चले गए, लेकिन किसी ने मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। इसी दौरान गश्त पर निकले *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* की नजर महिला पर पड़ी। *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने अपने हमराही सिपाहियों के साथ बिना एक पल गंवाए तत्काल एंबुलेंस बुलाया और खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
*यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गर्भवती महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया। फोटो में भी देखा जा सकता है कि *कुलदीप त्रिपाठी* स्वयं महिला को एंबुलेंस में बैठाने में मदद कर रहे हैं। समय रहते उपचार मिलने से महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों की जान बच गई। इसके बाद *कुलदीप त्रिपाठी* ने एंबुलेंस के साथ महिला को महिला अस्पताल भिजवाया और डॉक्टरों को पूरी स्थिति से अवगत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब कोई मदद को आगे नहीं आ रहा था, तब *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने न केवल फर्ज निभाया बल्कि इंसानियत की भी मिसाल पेश की।
स्थानीय लोगों ने *कुलदीप त्रिपाठी* के इस कार्य की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि वर्दी के साथ-साथ दिल में सेवा भाव होना चाहिए, जो आज *कुलदीप त्रिपाठी* ने साबित कर दिखाया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* के कार्य की चारों ओर चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज के लिए प्रेरणा है।
*यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने बताया कि हमारी ड्यूटी सिर्फ यातायात व्यवस्था तक सीमित नहीं है। जरूरत पड़ने पर हर नागरिक की मदद करना भी हमारा कर्तव्य है। पुलिस अधिकारियों ने भी *कुलदीप त्रिपाठी* के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी विभाग का नाम रोशन करते हैं। आज मुड़ घाट रोड पर *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने यह सिद्ध कर दिया कि वर्दी के अंदर एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 10, 2026