बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में मेधावी का सम्मान, जनपद के सेकेंड टॉपर विवेक गुप्ता के लिए निकला भव्य जुलूस
बेल्थरारोड में मेधावी का सम्मान: जनपद के सेकेंड टॉपर विवेक गुप्ता के लिए निकला भव्य जुलूस बलिया: सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र विवेक गुप्ता (97.4%) का बेल्थरारोड में जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। बेल्थरारोड रेलवे चौराहा पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने उन्हें सम्मानित कर मिठाई खिलाई।