धनोरा: ग्राम गोरखपुर कला में दूषित पानी से हाहाकार, ग्रामीण बीमार, दूषित पानी पीने को मजबूर
Dhanora, Seoni | Apr 12, 2026 जिले के ग्राम के गोरखपुर कला में इन दिनों दूषित पानी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। नलों से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण गांव में उल्टी-दस्त, बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई लोग पहले ही अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, जिससे पूरे गांव में भय और चिंता का माहौल है।