सदर: क्वीर समुदाय और नागरिक समाज ने ACP भेलूपुर को ज्ञापन दिया, चौकी इंचार्ज पर भेदभाव का आरोप लगाया
वाराणसी। Banaras Hindu University (BHU) के छात्रों, क्वीर समुदाय और नागरिक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने ACP भेलूपुर को ज्ञापन सौंपकर लंका गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति बहाल करने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि यह स्थान लंबे समय से लोकतांत्रिक विरोध का केंद्र रहा है, लेकिन हाल में पुलिस ने यहां प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।