कुम्भराज: बड़कुआ गांव में मृगवास पुलिस ने ₹1 लाख के 2 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को पकड़ा, गांजा और बाइक जब्त
Kumbhraj, Guna | May 19, 2026 कुंभराज की मृगवास थाना पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़े है। 19 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 18 मई रात राजस्थान की तरफ से आ रहे गांजा तस्कर सुनील गुर्जर ग्राम गोविंदपुरा जिला गुना, विनोद गुर्जर ग्राम जरकाडीया जिला राजगढ़ को पकड़ा है। दोनों के पास थैले में ₹1 लाख का 2 किलो 39 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त की है। मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।