करहल: बरनाहल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में दंपति ने खाया जहर, सैफई में उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम अनूपपुर निवासी संतोष यादव और उनकी पत्नी राधा देवी ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते जहर खा लिया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई आनंन-फानन में उनको सैफई पीजीआई उपचार के लिए ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।