दमोह: मां कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में घंटाघर से निकली विशाल शोभायात्रा, जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत
Damoh, Damoh | Apr 5, 2024 दमोह आज मां कर्मा जयंती के उपलक्ष में साहू समाज के द्वारा शहर के मुख्य मार्गों से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा घंटाघर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर पुनः घंटाघर पहुंची। जहां इस शोभायात्रा का समापन किया गया। वहीं इस शोभायात्रा का लोगों के द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया।