हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण सोमवार को होगा
नगर पंचायत के लिए राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों को शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को 12 बजे नगर पंचायत के टाउन हॉल में होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि शासन द्वारा मनोनीत सभासद आदित्य अवस्थी, श्याम धुरिया, सुशील गुप्ता को सोमवार दोपहर 12 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ नगर पंचायत कार्यालय के टाउन हॉल में दिलाई जाएगी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।