शिकोहाबाद: आरौंज गढ़िया गांव के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत, शनिवार रात तक नहीं हुई शिनाख्त
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र आरौंज गढ़िया गांव के पास रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह दस बजे करीबन अज्ञात अधेड़ जिसकी उम्र करीबन 50 वर्ष बतायी गयी है ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। घटनाक्रम को लेकर थाना प्रभारी शिकोहाबाद ने सीयूजी नंबर पर उक्त जानकारी दी। फिलहाल शनिवार रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी