बीकानेर: भीषण गर्मी में मरीजों और परिजनों को राहत, कैंसर अस्पताल के बाहर छाछ-राब का वितरण जारी
बीकानेर में पड़ रही भीषण गर्मी ने आमजन का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग अलग-अलग उपाय कर रहे हैं। इसी बीच शहर में सेवा कार्य भी लगातार जारी हैं। बीकानेर के कैंसर अस्पताल के बाहर पिछले लंबे समय से मरीजों और उनके परिजनों को नि:शुल्क छाछ और राब वितरित की जा रही है। सेवा कार्य से जुड़े लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में छ