दुर्ग: गांजा बेचने के फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गंजमंडी से किया गिरफ्तार
गांजा बेचने के फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गंजमंडी से किया गिरफ्तार, मोहन नगर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अमर सिंह गांजा बेचने के फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना किया गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गंजमंडी से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।