तुलसीपुर: तुलसीपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
9 अप्रैल बुधवार 12 बजे भाजपा युवा मोर्चा की ओर से तुलसीपुर विधानसभा के फटवा साप्ताहिक बाजार से उत्सव अभियान बाइक रैली निकाली गई। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली का शुभारंभ किया और कहा कि भाजपा में युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुड़े हैं। फटवा साप्ताहिक बाजार से मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज तक बाइक रैली आयोजित की गई।