तुलसीपुर: भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने मुड़ीला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
7 अप्रैल सोमवार शाम 3 बजे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम अंतर्गत बूथ संख्या 395 मुड़ीला में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं प दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की।इस अवसर पर उन्होंने लोगों को भाजपा के नीतियों एवं सिद्धांतों की जानकारी देते हुए लोगों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।