तुलसीपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चयपुरवा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार रस्तोगी ने 8अप्रैल शाम 3 बजे 31 अप्रैल 2025 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक का निरीक्षण विकास खण्ड गैंसड़ी के चैपुरवा ग्राम में किया । वहां मौजूद लोगों को बताया कि संचारी रोगों से बचाव के लिए अपने आस पास साफ सफाई रखें, बुखार होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं।