तुलसीपुर: तुलसीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं को विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
8 अप्रैल मंगलवार 1:00 बजे पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र तुलसीपुर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को साइबर अपराध के बारे में बताते हुए उससे बचाव के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को किसी अनजान लिंक या वीडियो कॉल को ना रिसीव करने को कहा गया, अपने मोबाइल की ओटीपी ना शेयर करने की बात बताई गई। किसी भी फ्राड या दिक्कत पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने को कहा गया।