नुआंव: देवल मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद रेफर
Nuaon, Kaimur | Mar 16, 2025 जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात करीब 9:00 बजे देवल मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थानीय लोगों द्वारा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल की स्थिति खराब देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति धर्मराज कुशवाहा ग्राम देवल का बताया जाता है।